
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, सीएसके की ओर से जीत के हीरो रहे ऋतुराज गायकवाड़ और सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर को उनके प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड्स और प्राइज मनी मिली। चलिए एक नजर डालते हैं, किस खिलाड़ी के खाते में कौन सा अवॉर्ड आया और कितनी प्राइज मनी मिली।
मैन ऑफ द मैचः ऋतुराज गायकवाड़ को यह अवॉर्ड मिला और इसके लिए उन्हें 1,00,000 रुपये का चेक मिला।
मोस्ट वैल्यूएबल असेट ऑफ मैचः ऋतुराज गायकवाड़ को यह अवॉर्ड मिला और इसके लिए उन्हें 1,00,000 रुपये का चेक मिला।
पॉवर प्लेयर ऑफ द मैचः दीपक चाहर को यह अवॉर्ड मिला और इसके लिए उन्हें 1,00,000 रुपये का चेक मिला।
लेट्स क्रैक इट सिक्सेस ऑफ द मैचः ऋतुराज गायकवाड़ को यह अवॉर्ड मिला और इसके लिए उन्हें 1,00,000 रुपये का चेक मिला।
गेम चेंजर ऑफ द मैचः ऋतुराज गायकवाड़ को यह अवॉर्ड मिला और इसके लिए उन्हें 1,00,000 रुपये का चेक मिला।
परफेक्ट कैच ऑफ द मैचः ट्रेंट बोल्ट को यह अवॉर्ड मिला और इसके लिए उन्हें 1,00,000 रुपये का चेक मिला।
ऋतुराज गायकवाड़ को इस तरह से प्राइज मनी के तौर पर कुल 4,00,000 रुपये मिले। गायकवाड़ ने 58 गेंद पर नॉटआउट 88 रनों की पारी खेली। इस दौरान गायकवाड़ ने 9 चौके और चार छक्के लगाए। इस पूरे मैच में कुल 10 छक्के लगे, जिसमें चार छक्के गायकवाड़ के बल्ले से ही निकले। वहीं तीन छक्के ड्वेन ब्रावो ने लगाए थे। मुंबई इंडियंस की पारी में महज तीन छक्के लगे।
दीपक चाहर ने चार ओवर में महज 19 रन खर्चे और मुंबई इंडियंस के क्विंटन डिकॉक और अनमोलप्रीत सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिसके चलते उन्हें पावर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ट्रेंट बोल्ट ने महेंद्र सिंह धोनी का शानदार कैच लपका था, जिसके लिए उन्हें परफेक्ट कैच ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 156 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी।